लाइव न्यूज़ :

केआईआईएफबी पर ईडी की जांच आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन : केरल के मंत्री

By भाषा | Updated: March 3, 2021 16:58 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, तीन मार्च केरल के वित्त मंत्री टी एम थॉमस इसाक ने बुधवार को केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर विधानसभा चुनाव समीप देखकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के माध्यम से केरल अवसंरवचना निवेश कोष बोर्ड (केआईआईएफबी) को नष्ट करने और राज्य का विकास अवरूद्ध करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री राजनीतिक मंशा से अपने अधीनस्थ (संस्थानों) का ‘दुरूपयोग’ कर रही हैं। सीतारमण ने हाल ही में केआईआईएफबी की आलोचना की थी।

केंद्र और सीतारमण पर इसाक के हमले से एक दिन पहल ईडी ने बोर्ड के दो अधिकारियों को उसके समक्ष पेश होने के लिए तलब किया था। इन अधिकारियों को ‘मसाला बांड’ के जरिए लिये गये बाहर से उधार लेने के सिलसिले में तलब किया गया।

इसाक ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चुनाव के समय पर बोर्ड के अधिकारियों को तलब करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है तथा यह कदम केंद्रीय वित्त मंत्री समेत लोगों द्वारा बोर्ड के विरूद्ध बड़ी साजिश के रूप में सामने आया है।

सीतारमण ने हाल ही में एर्णाकुलम की एक रैली में केरल के बजट निर्माण में बोर्ड की भूमिका पर सवाल उठाया था।

इसाक ने इस आरोप से इनकार किया कि मसाला बांड देश के विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून का उल्लंघन है । उन्होंने कहा कि इस कानून में ऋण देने के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश हैं एवं कोई भी कारपोरेट निकाय रिजर्व बैंक की मंजूरी से विदेश से उधार ले सकता है।

उन्हेांने आरोप लगाया कि एक भाजपा नेता के बेटे को बोर्ड के विरूद्ध जांच का जिम्मा दिया गया है और उनका भगवा दल की ओर से विभिन्न राज्यों में गैर भाजपा नेताओं के घरों पर छापा मारने का रिकार्ड रहा है।

प्रदेश माकपा के कार्यवाहक सचिव विजय राघव ने भी इस मुद्दे पर केंद्र की आलोचना की।

हालांकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने ईडी स्वागत किया और आरोप लगाय कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने धोखाधड़ी वाले समूह की आड़ में राज्य में पांच साल तक शासन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ विजयन को केआईआईएफबी घोटाले को लेकर लोगों को जवाब देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे