लाइव न्यूज़ :

ईडीएमसी ने प्रदूषण करने वालों के खिलाफ नवंबर में 18 लाख रुपये से अधिक के चालान जारी किये

By भाषा | Updated: November 19, 2021 00:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) ने क्षेत्र में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए नवंबर में अब तक उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ 18 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 140 चालान जारी किए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ईडीएमसी के अधिकारी पिछले कुछ हफ्तों से शहर में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए कई कदम उठा रहे हैं।

नगर निकाय ने एक बयान में कहा कि नवंबर में ईडीएमसी के शाहदरा (उत्तरी) क्षेत्र में वायु प्रदूषण के उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ अब तक कुल 140 चालान जारी किए गए हैं, जिनकी राशि 18,95,000 रुपये है।

ईडीएमसी ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए एक व्यापक कार्य योजना शुरू की है। इसने कचरा जलाने, बायोमास जलाने, निर्माण और विध्वंस (सी एंड डी) कचरे के अवैध निपटारे और प्रदूषणकारी औद्योगिक गतिविधियों के खिलाफ चौबीसों घंटे निगरानी के लिए क्षेत्र निरीक्षण टीमों का गठन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो