लाइव न्यूज़ :

स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए ईडीएमसी चला रहा अभियान

By भाषा | Updated: October 19, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर विकास मार्ग की एक पट्टी को एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक से मुक्त बनाने के लिए लंबे समय तक मुहिम चलाने से लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटकों के मंचन तक, पूर्वी दिल्ली में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए नगर निकाय व्यापक अभियान चला रहा है।

स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए अपनी बड़ी पहल के तहत पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) ने मंगलवार को 'प्रदूषण शमन कार्य योजना 2021-2022' की शुरुआत की।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नगर निकाय प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने के लिए अभियान चला रहा है और निकाय से जुड़ीं टीम 'नुक्कड़ नाटक' के मंचन सहित जागरूकता अभियान भी चला रही हैं।

जनता को प्रेरित करने और एक उदाहरण स्थापित करने के वास्ते विकास मार्ग की एक पट्टी को एकल-उपयोग प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए गत एक अक्टूबर से एक महीने तक चलने वाले अभियान की शुरुआत की गई थी।

अधिकारी ने कहा कि निकाय टीम समय-समय पर संबंधित क्षेत्र में जाती हैं और जागरूकता उत्पन्न करने के लिए लोगों को पर्चे बांटती हैं।

अभियान को नगर निकाय की प्रदूषण शमन कार्य योजना में भी स्थान मिला है।

इससे संबंधित एक दस्तावेज में कहा गया कि लक्ष्मी नगर से कड़कड़ी मोड़ तक विकास मार्ग को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित करने के लिए गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘इंडियन पलूशन कंट्रोल एसोसिएशन’ (आईपीसीए) के सहयोग से एक अक्टूबर से एक महीने का जागरूकता अभियान शुरू किया गया था।

योजना के मुताबिक, क्षेत्र के दुकानदारों और राहगीरों को भी प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी लाने और उल्लंघन करने वालों का चालान काटने के लिए बाजार संघों के सदस्यों के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रमों और कार्यशालाओं का आयोजन भी कर रहे हैं।’’

ईडीएमसी ने अपने पार्षदों के नेतृत्व में सभी वार्डों में 25 सितंबर से दो अक्टूबर तक 'से नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक' अभियान भी चलाया था। इस अभियान के तहत प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया और स्थानीय निवासियों को प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया था।

प्रदूषण शमन कार्य योजना में पर्यावरण की स्थिति में सुधार के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों तरह की कार्रवाई की परिकल्पना की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग