लाइव न्यूज़ :

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के वेबिनार में अज्ञात लोगों ने बाधा डाली

By भाषा | Updated: February 13, 2021 15:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने शनिवार को कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों से रिपोर्टिंग की चुनौतियों पर उसके वेबिनार को अज्ञात लोगों द्वारा लगातार हमलों और व्यवधान डाले जाने का सामना करना पड़ा। साथ ही गिल्ड ने इसकी साइबर अपराध प्रकोष्ठ से जांच कराने की मांग की।

गिल्ड ने इस घटना को स्तब्धकारी बताते हुए कहा कि उसने ‘अनसुनी आवाज : संघर्षरत क्षेत्रों से रिपोर्टिंग’ श्रृंखला के तहत वेबिनार का आयोजन किया था। इसके वक्ताओं में कुछ ऐसे भारतीय पत्रकार शामिल थे, जो नक्सल प्रभावित इलाकों से रिपोर्टिंग करते हैं।

गिल्ड ने कहा कि कार्यक्रम में व्यवधान डालते हुए कुछ लोगों ने सामूहिक बातचीत (ग्रुप चैट) में अश्लील संदेश पोस्ट किये और अश्लील सामग्री तथा गालीगलौच वाले शब्द साझा किये।

गिल्ड ने कहा, ‘‘लिहाजा, अतिथि वक्ताओं को बोलने का मौका दिये बगैर कार्यक्रम समाप्त करना पड़ा।’’

गिल्ड ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला करार देते हुए इसकी साइबर अपराध प्रकोष्ठ से जांच कराने की मांग की है।

गिल्ड ने कहा, ‘‘वह उन लोगों द्वारा किये गये इस अभूतपूर्व हमले से स्तब्ध और परेशान है, जो स्पष्ट रूप से यह नहीं चाहते हैं कि वक्ताओं को सुना जाए। नक्सल प्रभावित इलाके सरकारी एजेंसियों के अत्याचार के सर्वाधिक भयावह और नृशंस उदाहरण रहे हैं। पिछले कुछ दशकों में वेबिनार के वक्ता मानवाधिकार हनन का मुद्दा उठाने में आगे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए