लाइव न्यूज़ :

एडिटर्स गिल्ड ने अफगानिस्तान में भारतीय फोटो पत्रकार की मौत पर शोक जताया

By भाषा | Updated: July 18, 2021 01:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने अफगानिस्तान में मारे गए पुलित्जर पुरस्कार विजेता भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की मौत पर शनिवार को शोक जताया और कहा कि उनका जाना पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है।

प्रेस एसोसिएशन और इंडियन वूमेन प्रेस कोर (आईडब्ल्यूपीसी) ने एक संयुक्त बयान में कहा कि संघर्ष की स्थिति में ड्यूटी के दौरान सिद्दीकी की मौत ने एक बार फिर पत्रकारों की सुरक्षा की खराब स्थिति को उजागर किया है।

उन्होंने सिद्दीकी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ चलाए जा रहे ''घृणित अभियान'' की निंदा की।

दानिश की अफगानिस्तान में सैनिकों और तालिबान के बीच संघर्ष की तस्वीरें लेते वक्त शुक्रवार को मौत हो गई।

गिल्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया 16 जुलाई को अफगानिस्तान में मारे गए पुलित्जर पुरस्कार विजेता फोटो पत्रकार की मौत पर शोक व्यक्त करता है। वह पाकिस्तान के साथ सटी सीमा पर अफगान सुरक्षा बलों और तालिबान के साथ संघर्ष में मारे गए।’’

बयान के अनुसार, ‘‘सिद्दीकी की मृत्यु पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।’’

साथ ही गिल्ड ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा सिद्दीकी के खिलाफ चलाए जा रहे नस्लीय अभियान से बहुत आहत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है