लाइव न्यूज़ :

एडिटर्स गिल्ड ने पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की

By भाषा | Updated: July 12, 2021 22:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (ईजीआई) ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पिछले सप्ताह एक पत्रकार पर हमला करने के लिए राज्य सरकार के एक अधिकारी के खिलाफ ‘‘कड़ी कार्रवाई’’ की सोमवार को मांग की।

गिल्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में स्वतंत्र पत्रकारिता के माहौल में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।’’ उसने कहा कि वह पत्रकारों और मीडिया के संबंध में मनमानी के रवैए को लेकर ‘‘बहुत परेशान’’ है।

बयान में कहा गया है कि मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने 10 जुलाई को उन्नाव में कृष्ण तिवारी के साथ मारपीट की थी, जब पत्रकार ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए मतदान को कवर कर रहे थे।

बाद में अधिकारी ने घटना के लिए पत्रकार से माफी मांगी।

एडिटर्स गिल्ड ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में स्थानीय पत्रकार कृष्ण तिवारी को दिव्यांशु पटेल (सीडीओ) और कथित तौर पर कुछ भाजपा कार्यकर्ता पीटते दिख रहे हैं।’’

गिल्ड ने इस घटना को "बेहद निंदनीय और कार्रवाई योग्य" करार दिया और कहा कि भले ही सीडीओ ने पत्रकारों से माफी मांग ली है, लेकिन प्रशासन का मनमाना रवैया मीडिया के लोकतांत्रिक अधिकारों को नुकसान पहुंचा रहा है। यह तब और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है जब राज्य में अगले साल चुनाव होने हैं।

ईजीआई ने मांग की कि अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और राज्य में स्वतंत्र पत्रकारिता के माहौल में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर