लाइव न्यूज़ :

एडिटर्स गिल्ड ने सिंघू बॉर्डर से गिरफ्तार पत्रकार को रिहा करने की मांग की

By भाषा | Updated: February 1, 2021 19:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने सिंघू बॉर्डर पर किसान आंदोलन की रिपोर्टिंग कर रहे फ्रीलांस पत्रकार मंदीप पुनिया की गिरफ्तारी की सोमवार को आलोचना करते हुए कहा कि उनकी गिरफ्तारी स्वतंत्र पत्रकारों के साहसिक आवाज को दबाने की कोशिश है।

एडिटर्स गिल्ड ने पुनिया को तुरंत रिहा करने और ‘‘दिल्ली पुलिस द्वारा फिर से ऐसा वातावरण तैयार करने की मांग की जहां पत्रकार बिना डरे या पक्षपात के अपना काम कर सकें।’’

केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में सिंघू बॉर्डर पर डेरा डाले हुए किसानों के प्रदर्शनस्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को पुनिया और धर्मेन्द्र सिंह (ऑनलाइन न्यूज इंडिया) को हिरासत में लिया। पुलिस ने रविवार को पुनिया को गिरफ्तार किया और सिंह को रिहा कर दिया।

गिल्ड की अध्यक्ष सीमा मुस्तफा ने कहा, ‘‘गिल्ड सिंघू बॉर्डर पर किसान आंदोलन की रिपोर्टिंग कर रहे फ्रीलांस पत्रकार मंदीप पुनिया की गिरफ्तारी से चिंतित है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी स्वतंत्र पत्रकारों के युवा और साहसी आवाज को दबाने का प्रयास है जो अपनी रिपोर्टिंग से फर्जी खबरों का पर्दाफाश करते हैं और सच बोलते हैं।’’

द इंडियन वीमेन प्रेस कोर, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया और प्रेस एसोसिएशन ने भी रविवार को बयान जारी कर पुनिया को रिहा करने की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा