लाइव न्यूज़ :

ईडी ने अपने अधिकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी निरस्त करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: March 23, 2021 20:15 IST

Open in App

कोच्चि, 23 मार्च प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को केरल उच्च न्यायालय से संपर्क कर आग्रह किया कि उसके अधिकारियों के खिलाफ केरल पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी को निरस्त किया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि सोने की तस्करी मामले में प्रमुख आरोपी स्वप्ना सुरेश को मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन के खिलाफ बयान देने के लिए कथित तौर पर बाध्य करने को लेकर केरल पुलिस ने ईडी के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

ईडी ने अपनी याचिका में कहा है कि बड़ी मात्रा में सोने की तस्करी के बड़े आर्थिक अपराध में धनशोधन रोकथाम कानून के तहत की जा रही जांच को पटरी से उतारने के उद्देश्य से उसके अनाम अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपनी याचिका में कहा कि या तो प्राथमिकी निरस्त की जानी चाहिए या फिर निष्पक्ष जांच के लिए मामला राज्य पुलिस से सीबीआई को स्थानांतरित किया जाना चाहिए।

इसने अदालत से यह भी कहा कि याचिका के लंबित रहने तक ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी से संबंधित आगे की सभी कार्यवाहियों पर रोक लगाई जानी चाहिए और ईडी अधिकारियों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल