लाइव न्यूज़ :

उप्र के राजनेताओं से धन शोधन के मामलों में ईडी करेगी पूछताछ

By भाषा | Updated: September 20, 2021 13:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान, नेता मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद से उनके और उनके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज धन शोधन के अलग-अलग मामलों में सोमवार को पूछताछ करेगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालतों से अनुमति प्राप्त करने के बाद केन्द्रीय एजेंसी कार्रवाई शुरू कर रही है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला जेल में बंद 72 वर्षीय खान से पूछताछ की जाएगी और 20 सितंबर से 24 सितंबर के बीच उनका बयान दर्ज किया जाएगा। वहीं, मऊ सीट से बसपा विधायक 58 वर्षीय अंसारी से राज्य के बांदा जिला जेल में पीएमएलए के तहत पूछताछ की जाएगी। अगस्त में एक अदालत ने एजेंसी को बयान दर्ज करने की अनुमति दी थी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुजरात की साबरमती जेल में बंद 59 वर्षीय अहमद से न्यायिक हिरासत में ईडी को पूछताछ की अनुमति देने के लिए पीएमएलए अदालत ने इसी तर्ज पर एक अन्य आदेश जारी किया है।

उन्होंने बताया कि एजेंसी ने उनके खिलाफ पीएमएलए के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और उनकी पूछताछ के बाद, ईडी जांच को आगे बढ़ाने के लिए उसी कानून के आपराधिक प्रावधानों के तहत उनकी संपत्ति कुर्क कर सकती है।

गौरतलब है कि खान के खिलाफ राज्य पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कम से कम 26 प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद ईडी ने 2019 में जांच शुरू की थी, जिसमें आरोप है कि उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में उनके द्वारा एक हड़पी हुई जमीन पर विश्वविद्यालय चलाया जा रहा है। अंसारी के खिलाफ जमीन हथियाने, हत्या और जबरन वसूली के आरोपों सहित कम से कम 49 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो ईडी की जांच के दायरे में हैं। वहीं, पूर्व सासंद अहमद पहले समाजवादी पार्टी और अपना दल (सोनेवाल गुट) सहित कई राजनीतिक दलों का हिस्सा रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी और जमीन हड़पने के आरोप में उनके खिलाफ दर्ज की गई 196 प्राथमिकी के आधार पर ईडी द्वारा उनके खिलाफ जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया