लाइव न्यूज़ :

शिवसेना नेता अडसुल को समन देने मुंबई में उनके आवास पहुंची ईडी की टीम

By भाषा | Updated: September 27, 2021 16:52 IST

Open in App

मुंबई, 27 सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम सोमवार को यहां शिवसेना नेता व पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल के परिसर पहुंची और उन्हें धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए समन दिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

हालांकि, सूत्रों ने कहा कि 74 वर्षीय अडसुल ने स्वास्थ्य संबंधी समस्या की शिकायत की और उन्हें उनके परिवार द्वारा अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि ईडी ने पहले इस मामले में छापेमारी की थी और अडसुल तथा कुछ अन्य लोगों से पूछताछ करना चाहता था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सहकारी बैंक में कथित तौर पर लगभग 980 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में अडसुल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

धनशोधन का यह मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की एक प्राथमिकी पर आधारित है, जिसमें बैंक में ऋण राशि के वितरण और अन्य वित्तीय लेनदेन में कथित अनियमितताओं के आरोप हैं।

बैंक के पूर्व अध्यक्ष अडसुल ने ही पुलिस में यह शिकायत दर्ज कराई थी।

अडसुल ने लोकसभा में अमरावती सीट का प्रतिनिधित्व किया था। वह 2019 के आम चुनावों में इसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नवनीत कौर राणा से हार गए थे।

बाद में अडसुल ने मौजूदा सांसद के जाति प्रमाण पत्र की सत्यता को चुनौती दी और बंबई उच्च न्यायालय ने राणा के जाति प्रमाण पत्र को रद्द करने का फैसला सुनाया।

हालांकि, उच्चतम न्यायालय ने बंबई उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगा दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन