लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धनशोधन के मामले में तीन शीर्ष फैशन डिजाइनरों को तलब किया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के एक कांग्रेस विधायक से जुड़े धनशोधन के मामले में देश के तीन शीर्ष फैशन डिजाइनरों को तलब किया है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि डिजाइनरों को नोटिस भेजकर कहा गया है कि वे पूछताछ के लिए अगले सप्ताह तक दिल्ली में केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश हों।

डिजाइनरों के नाम उजागर नहीं किए जा रहे हैं क्योंकि वे टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हुए।

सूत्रों ने बताया कि मामला पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा और उनके परिवार से संबंधित धनशोधन के मामले से जुड़ा है और इसी सिलसिले में पूछताछ के लिए डिजाइनरों को समन भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ मार्च में एजेंसी ने छापेमारी की थी।

छापेमारी के समय खैरा आम आदमी पार्टी के बागी विधायक थे। वह हाल ही में कांग्रेस में फिर से शामिल हुए हैं।

खैरा 2017 के विधानसभा चुनाव में पंजाब के कपूरथला जिले की भोलथ सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर विजयी हुए थे। हालांकि, जनवरी 2019 में उन्होंने अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और अपनी खुद की पार्टी पंजाब एकता पार्टी बना ली थी।

ईडी ने खैरा पर मादक पदार्थ मामले के दोषियों और फर्जी पासपोर्ट रैकेट में शामिल लोगों का ‘‘सहयोगी’’ होने का आरोप लगाया है।

खैरा (56) ने आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि केंद्रीय एजेंसियां उन्हें इसलिए निशाना बना रही हैं क्योंकि वह केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध करते रहे हैं।

उनके खिलाफ मामला 2015 के फाजिल्का (पंजाब) मादक पदार्थ मामले से संबंधित है जिसमें सुरक्षा एजेंसियों ने एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर समूह से 1,800 ग्राम हेरोइन, सोने के 24 बिस्कुट, दो हथियार, 26 कारतूस और दो पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद किए थे।

सूत्रों ने कहा कि ईडी को पता चला है कि कथित तौर पर नकदी सहित कुछ भुगतान तीन डिजाइनरों को किया गया और इसीलिए एजेंसी लेन-देन के बारे में उनकी बात जानना चाहती है तथा उनके बयान दर्ज करना चाहती है। ईडी ने पंजाब पुलिस की प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद खैरा और अन्य के खिलाफ धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

एजेंसी ने आरोप लगाया है, ‘‘मादक पदार्थ की तस्करी भारत-पाकिस्तान सीमा के जरिए की गई और गिरोह के सरगनाओं में से एक ब्रिटेन में है। खैरा अंतरराष्ट्रीय तस्करों के गिरोह की सक्रिय रूप से मदद कर रहे थे और अपराध से मिले लाभ का लुत्फ उठा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा