लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धनशोधन के मामले में तीन शीर्ष फैशन डिजाइनरों को तलब किया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 23:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के एक कांग्रेस विधायक से जुड़े धनशोधन के मामले में देश के तीन शीर्ष फैशन डिजाइनरों-रितु कुमार, सब्यसाची मुखर्जी और मनीष मल्होत्रा को तलब किया है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि डिजाइनरों को नोटिस भेजकर कहा गया है कि वे पूछताछ के लिए इस सप्ताह के अंत में दिल्ली में केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश हों। तीनों से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।

सूत्रों ने बताया कि मामला पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा और उनके परिवार से संबंधित धनशोधन के मामले से जुड़ा है। आरोपी के खिलाफ मार्च में एजेंसी ने छापेमारी की थी।

छापेमारी के समय खैरा आम आदमी पार्टी के बागी विधायक थे। वह हाल ही में कांग्रेस में फिर से शामिल हुए हैं।

खैरा 2017 के विधानसभा चुनाव में पंजाब के कपूरथला जिले की भोलथ सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर विजयी हुए थे। हालांकि, जनवरी 2019 में उन्होंने अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और अपनी खुद की पार्टी पंजाब एकता पार्टी बना ली थी।

ईडी ने खैरा पर मादक पदार्थ मामले के दोषियों और फर्जी पासपोर्ट रैकेट में शामिल लोगों का ‘‘सहयोगी’’ होने का आरोप लगाया है।

खैरा (56) ने आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि केंद्रीय एजेंसियां उन्हें इसलिए निशाना बना रही हैं क्योंकि वह केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध करते रहे हैं।

उनके खिलाफ मामला 2015 के फाजिल्का (पंजाब) मादक पदार्थ मामले से संबंधित है जिसमें सुरक्षा एजेंसियों ने एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर समूह से 1,800 ग्राम हेरोइन, सोने के 24 बिस्कुट, दो हथियार, 26 कारतूस और दो पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद किए थे।

सूत्रों ने कहा कि ईडी को पता चला है कि कथित तौर पर नकदी सहित कुछ भुगतान तीन डिजाइनरों को किया गया और इसीलिए एजेंसी लेन-देन के बारे में उनकी बात जानना चाहती है तथा उनके बयान दर्ज करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि कथित तौर पर भुगतान 2018-19 में किया गया और यह खैरा से जुड़ा है।

ईडी ने पंजाब पुलिस की प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद खैरा और अन्य के खिलाफ धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

एजेंसी ने आरोप लगाया है, ‘‘मादक पदार्थ की तस्करी भारत-पाकिस्तान सीमा के जरिए की गई और गिरोह के सरगनाओं में से एक ब्रिटेन में है। खैरा अंतरराष्ट्रीय तस्करों के गिरोह की सक्रिय रूप से मदद कर रहे थे और अपराध से मिले लाभ का लुत्फ उठा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग