लाइव न्यूज़ :

ईडी ने शिवसेना सांसद भावना गवली को धन शोधन मामले में किया तलब

By भाषा | Updated: September 29, 2021 14:11 IST

Open in App

मुंबई, 29 सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना सांसद भावना गवली को उनके और अन्य कुछ के खिलाफ दर्ज धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए चार अक्टूबर को पेश होने के लिए समन जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गवली (48) महाराष्ट्र की यवतमाल-वाशिम सीट से लोकसभा सदस्य हैं।

सूत्रों ने बताया कि उन्हें चार अक्टूबर को दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय में मामले के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

एजेंसी ने मामले में मंगलवार को गवली के कथित सहयोगी सईद खान को धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया था।

मामला गवली से जुड़े कुछ खास न्यासों में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है। यह 18 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी को लेकर कुछ आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है।

मंगलवार को एजेंसी ने विशेष पीएमएलए अदालत में कहा कि गवली ने 18 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने के लिए, खान के माध्यम से जालसाजी और फर्जी तरीके से एक न्यास को निजी कंपनी में तब्दील करने का कथित आपराधिक षड्यंत्र रचा।

अदालत ने खान को एक अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।

ऐसा माना जाता है कि एजेंसी गवली से खान के साथ उसके संबंधों और ‘महिला उत्कर्ष प्रतिष्ठान’ के रूप में पहचाने जाने वाले ट्रस्ट और संबंधित लेनदेन के बारे में पूछताछ करना चाहती है।

ईडी ने अदालत को बताया था कि उसकी अब तक की जांच से पता चलता है कि 18.18 करोड़ रुपये के धन की हेराफेरी और सात करोड़ रुपये (नकद) की चोरी की गई है।

एजेंसी ने अदालत को बताया कि बुक वैल्यू (ट्रस्ट की) में कुल 69 करोड़ रुपये की संपत्ति नवगठित एक कम्पनी लिमिटेड को हस्तांतरित कर दी गई। इस कम्पनी की निदेशक शालिनी ताई गवली हैं, जो शिवसेना सांसद की मां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह