लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धन शोधन मामले में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की मां को तलब किया

By भाषा | Updated: August 6, 2021 19:29 IST

Open in App

श्रीनगर, छह अगस्त प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की मां को नोटिस दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गुलशन नजीर को दिये गए समन में उनसे 18 अगस्त को श्रीनगर स्थित ईडी के कार्यालय में पेश होने को कहा गया है।

महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीपुल्स डेमाक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने इस मामले को लेकर ईडी पर निशाना साधा और कहा कि यह महज कोई इत्तेफाक नहीं है कि जब भी पार्टी जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार की नीति का विरोध करती है, तब हर बार एक समन जारी किया जाता है।

गौरतलब है कि महबूबा मुफ्ती ने पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किये जाने के दो साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को उनके दल की ओर से किये गए विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।

पीडीपी ने ईडी से प्राथमिकी समेत मामले का पूरा विवरण देने को कहा है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इससे पहले भी गुलशन नजीर को उसके समक्ष पेश होने को कहा था। गुलशन नजीर जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुफ्ती मोहम्मद सईद की पत्नी हैं।

पार्टी ने ईडी को बताया था कि नजीर को मानवीय सहायता की अनुमति दी जानी चाहिए क्योंकि वह अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू भाषाओं को अच्छी तरह नहीं समझ पाती हैं, ऐसे में अगर मामले से जुड़ा विवरण साझा किया जाता है तो इससे नजीर को पूछताछ के लिये तैयार रहने में आसानी होगी।

धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज आपराधिक मामला ईडी द्वारा महबूबा के एक कथित सहयोगी के परिसर में मारे गये छापे में बरामद हुई दो डायरी से संबद्ध है। अधिकारियों ने बताया कि डायरी में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से कुछ ऐसे भुगतान का ब्योरा दर्ज है, जोकि कथित तौर पर नियमों का उल्लंघन कर किये गए। इस राशि का भुगतान पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य की पीडीपी सरकार के कार्यकाल में किया गया था। आरोप है कि इसमें से कुछ लाख रुपये नजीर एवं अन्य लोगों के बैंक खाते में स्थानांतरित किये गए, जिसे लेकर ईडी पूछताछ करना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग