लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धन शोधन मामले में महबूबा मुफ्ती की मां को तलब किया

By भाषा | Updated: April 8, 2021 23:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली/श्रीनगर, आठ अप्रैल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की मां को धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुफ्ती की मां गुलशन नजीर को श्रीनगर में ईडी के कार्यालय में 15 अप्रैल को पेश होने को कहा गया है।

पीडीपी अध्यक्ष मुफ्ती (61) से इस मामले में श्रीनगर में 25 मार्च को पूछताछ की गयी थी।

पीडीपी के एक प्रवक्ता ने कहा कि ताजा समन ‘‘महबूबा मुफ्ती और पीडीपी के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के तहत की जा रही कार्रवाई का हिस्सा है।’’

नजीर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की पत्नी हैं।

महबूबा मुफ्ती के एक कथित सहयोगी के परिसर पर छापे के बाद ईडी ने बरामद की गयी दो डायरियों के मामले में धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया था। इस डायरी में मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से कुछ भुगतान का जिक्र था जो कि नियमों के खिलाफ था।

जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के मुख्यमंत्री रहने के दौरान इस धन को कथित तौर पर दूसरे कार्यों के लिए स्थानांतरित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो