लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए महबूबा मुफ्ती की मां को तलब किया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 20:29 IST

Open in App

श्रीनगर, छह जुलाई परिसीमन आयोग की कार्यवाही से दूर रहने की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के अपने फैसले की घोषणा करने के कुछ ही घंटों बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की मां को 14 जुलाई को तलब किया है।

महबूबा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर नोटिस साझा किया है, जिसके मुताबिक उनकी मां गुलशन नजीर को केंद्रीय जांच एजेंसी के श्रीनगर स्थित कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है।

धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज आपराधिक मामला ईडी द्वारा महबूबा के एक कथित सहयोगी के परिसर में मारे गये छापे में बरामद हुई दो डायरी से संबद्ध है।

महबूबा ने हैरानी जताई है कि उनकी मां को नोटिस ऐसे दिन जारी किया गया ,जब पीडीपी ने परिसीमन आयोग से नहीं मिलने का फैसला किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने ईडी के समन को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘ईडी ने मेरी मां को अज्ञात आरोपों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए तलब किया है। राजनीतिक विरोधियों को डराने की कोशिश के तहत भारत सरकार वरिष्ठ नागरिकों तक को नहीं बख्श रही है। एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) और ईडी जैसी एजेंसियां अब बदला लेने का औजार बन गई हैं।’’

पार्टी ने परिसीमन आयोग के पास संवैधानिक एवं कानूनी अधिकार नहीं होने का दावा करते हुए उससे नहीं मिलने का फैसला किया, जिसके कुछ ही घंटे बाद यह नोटिस जारी किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग