लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धनशोधन के मामले में महबूबा मुफ्ती के भाई को तलब किया

By भाषा | Updated: November 17, 2021 21:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के भाई तस्सदुक हुसैन मुफ्ती को पूछताछ के लिए तलब किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अपनी बहन के मंत्रिमंडल में पर्यटन मंत्री रहे तस्सदुक हुसैन मुफ्ती को बृहस्पतिवार को यहां मामले के जांच अधिकारी के सामने पेश होने और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा कि जांच कश्मीर के कुछ व्यवसायों से उनके खातों में कथित रूप से प्राप्त कुछ धन से संबंधित है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महबूबा मुफ्ती ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि यह उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध है।

उन्होंने कहा, ''जब भी मैं किसी भी गलत काम के खिलाफ आवाज उठाती हूं, कोई न कोई समन मेरे परिवार के किसी सदस्य का इंतजार कर रहा होता है। इस बार मेरे भाई की बारी है।''

एक अन्य धनशोधन मामले में ईडी द्वारा पूछताछ का सामना करने वाली महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वह सोमवार को श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में निर्दोष नागरिकों की हत्या का विरोध कर रही हैं।

महबूबा ने कहा कि सेना और पुलिस द्वारा सोमवार को शहर के बाहरी इलाके में चार लोगों की हत्या कर दी गई। उन्होंने मारे गए लोगों को ''आतंकवादी'' और ''आतंकवादियों को पनाह देने वाला'' बताया। हालांकि, इन लोगों के परिवारों ने दावों का विरोध करते हुए कहा है कि वे निर्दोष थे।

मामले में पुलिस के विरोधाभासी बयानों ने भी महबूबा मुफ्ती सहित राजनीतिक नेताओं को इसके खिलाफ विरोध जाहिर करने के लिए प्रेरित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह