लाइव न्यूज़ :

ईडी के सामने पेश नहीं हुए सीएम सोरेन, कहा- हिम्मत है, तो आकर मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: November 3, 2022 15:58 IST

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची में शक्ति प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी को चुनौती दी कि हिम्मत है, तो आकर मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत सोरेन को ईडी द्वारा समन जारी किए जाने के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा सड़क पर उतर आया। कार्यकर्ताओं का हुजूम पहले राजधानी रांची स्थित एतिहासिक मोरहाबादी मैदान में इकट्ठा हुआ।झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, विधायक दीपक बिरुआ और बैजनाथ राम ने मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा पर जमकर हमला बोला।

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से नोटिस जारी किये जाने पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए।

हालांकि कहा यह गया कि वे गुरुवार को रायपुर में हो रहे आदिवासी नृत्य महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने जाएंगे। लेकिन वह आज भी रांची में ही रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची में शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी को चुनौती दी कि हिम्मत है, तो आकर मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ।

इसबीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा समन जारी किए जाने के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा सड़क पर उतर आया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम पहले राजधानी रांची स्थित एतिहासिक मोरहाबादी मैदान में इकट्ठा हुआ और वहां से रैली की शक्ल में मुख्यमंत्री आवास पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा थाम रखा था।

मुख्यमंत्री आवास के बाहर झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, भाजपा और केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी। प्रदर्शन में शामिल झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, विधायक दीपक बिरुआ और बैजनाथ राम ने मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा पर जमकर हमला बोला।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में हमें स्पष्ट और पूर्ण जनादेश मिला। सामंतवादी सोच वाली पार्टी इसे पचा नहीं पा रही है। आदिवासी मुख्यमंत्री उन्हें हजम नहीं हो रहा है। सुप्रियो ने कहा कि मुख्यमंत्री के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम हैं, इसलिए वे ईडी ऑफिस नहीं गए। वहीं, विधायक दीपक बिरुआ ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए असंवैधानिक कार्य कर रही है।

आनन-फानन में मुख्यमंत्री को समन किया गया। उन्होंने कहा कि हमने विशेष सत्र बुलाकर बहुमत साबित किया है, लेकिन इन लोगों को हजम नहीं हो रहा। जबकि विधायक बैजनाथ राम ने कहा कि आखिर चुनाव आयोग का लिफाफा इतने दिनों से राजभवन में क्यों पड़ा है? यदि उसमें कोई तथ्य है तो महामहिम सार्वजनिक करें।

उल्लेखनीय है कि सत्तापक्ष के विधायकों की हुई बैठक में जो परिस्थितियां बनी हैं, उसका डटकर मुकाबला करने का निर्णय लिया गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के गठबंधन वाली सरकार आक्रामक मूड में है। लेकिन अब सबकी निगाहें ईडी के अगले कदम पर जा टिकी है।

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया