लाइव न्यूज़ :

ईडी ने अभिनेत्री जैकलीन को मुंबई हवाई अड्डे पर विदेश जाने से रोका

By भाषा | Updated: December 5, 2021 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मुंबई हवाई अड्डे पर विदेश जाने वाली उड़ान पर सवार होने से रोक दिया। एजेंसी ने उन्हें कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ चल रही धन शोधन मामले की जांच में शामिल होने की संभावना के चलते हवाई अड्डे पर रोका। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पहले आव्रजन अधिकारियों ने ईडी द्वारा जारी लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) के आधार पर 36 वर्षीय अभिनेत्री को हवाई अड्डे पर रोका।

अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद एजेंसी के अधिकारी मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे और उनको यात्रा की अनुमति नहीं दी और जैकलीन को देश में ही रहने के लिए कहा क्योंकि उन्हें जांच में शामिल होना पड़ सकता है।

बताया जा रहा है कि जैकलीन या तो दुबई या मस्कट जा रही थीं और उन्हें रोके जाने के बाद शाम करीब छह बजे वह हवाई अड्डे से चली गईं।

गौरतलब है कि ईडी ने चंद्रशेखर और उसकी अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया पॉल के खिलाफ 200 करोड़ रुपये से अधिक के धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में जैकलीन से पहले भी पूछताछ की थी।

एजेंसी ने शनिवार को इस मामले में विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया और इसमें चंद्रशेखर, उसकी पत्नी और छह अन्य को नामजद किया।

आरोप पत्र में दावा किया गया था कि चंद्रशेखर ने अभिनेत्री को कई महंगे उपहार दिए थे। चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे कुछ रसूखदार लोगों से भी धोखाधड़ी करने के आरोप हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो