लाइव न्यूज़ :

ईडी ने नागपुर में 483 करोड़ रुपये के शॉपिंग मॉल को कब्जे में लिया

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने एक कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र के नागपुर में 483 करोड़ रुपये मूल्य के एक शॉपिंग मॉल को अपने कब्जे में लिया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत न्यायिक प्राधिकरण द्वारा संपत्ति को कुर्क करने के अस्थायी आदेश को मंजूरी दिये जाने के बाद एजेंसी ने एम्प्रेस मॉल का "भौतिक कब्जा" ले लिया।

मॉल का निर्माण 2,70,374 वर्ग फुट की व्यावसायिक रूप से परिवर्तित भूमि पर किया गया है, जिसकी कीमत 483 करोड़ रुपये है और यह केएसएल एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम पर है।

ईडी ने कहा कि एक्टिफ कॉर्पोरेशन लिमिटेड, जयभारत टेक्सटाइल्स एंड रियल एस्टेट लिमिटेड और एस्के निट (इंडिया) लिमिटेड सहित तायल ग्रुप ऑफ कंपनीज के खिलाफ ‘‘कथित धोखाधड़ी और धोखाधड़ी से 524 करोड़ रुपये की राशि का ऋण 2008 में बैंक ऑफ इंडिया और आंध्रा बैंक, मुंबई से लेने के लिए कार्रवाई की गई थी।

एजेंसी ने मामले में एक आरोपपत्र भी दाखिल किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव