लाइव न्यूज़ :

आईआरईओ पर छापों में ईडी ने 14 लाख रुपये मूल्य की भारतीय, विदेशी मुद्राएं और दस्तावेज जब्त किये

By भाषा | Updated: November 23, 2021 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने रियल इस्टेट समूह आईआरईओ और अन्य के खिलाफ धनशोधन के एक मामले में अपनी जांच के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अनेक परिसरों पर छापे मारकर 14 लाख रुपये मूल्य की भारतीय और विदेशी मुद्राएं तथा विदेशी निवेश के कागजात जब्त किये हैं।

आईआरईओ के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ललित गोयल और उनसे जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ दिल्ली तथा गुड़गांव में सोमवार को तलाशी की कार्रवाई की गयी थी।

ईडी के अनुसार आईआरईओ प्राइवेट लिमिटेड, आईडीएम रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड, मदैरा कॉनबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड, ग्लोबल इस्टेट और अन्य के व्यावसायिक परिसरों में छापे मारे गये थे।

उसने कहा कि ललित गोयल, जय भारत अग्रवाल, अनुपम नागलिया, मधुकर तुलसी समेत कंपनी के निदेशकों और अन्य अधिकारियों तथा चार्टर्ड एकाउंटेंट अनिल कुमार के आवासीय परिसरों पर यह कार्रवाई की गयी।

ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘तलाशी में संपत्ति के दस्तावेज, विदेशी निवेश के कागज, लैपटॉप, मोबाइल फोन और 14 लाख रुपये मूल्य की भारतीय तथा विदेशी मुद्राएं जब्त की गयीं।’’

जांच एजेंसी ने गोयल को घर खरीदारों के 2,600 करोड़ रुपये का कथित तौर पर गबन करने से जुड़े धनशोधन मामले में 16 नवंबर को चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया था। इससे पहले उन्हें 11 नवंबर को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देश छोड़ने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया। वह इस समय 26 नवंबर तक ईडी की हिरासत में हैं।

ईडी ने कहा कि गोयल के खिलाफ उसकी आपराधिक जांच हरियाणा के पंचकूला में पुलिस द्वारा और दिल्ली पुलिस के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ द्वारा आईआरईओ प्राइवेट लिमिटेड तथा आईआरईओ फाइवरिवर प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों और ललित गोयल तथा अन्य के खिलाफ दायर प्राथमिकियों पर आधारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया