लाइव न्यूज़ :

बैंक धोखाधड़ी के मामले में छापे के बाद ईडी ने सोने व हीरे के जेवरात जब्त किए

By भाषा | Updated: December 31, 2020 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक कर्ज धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन के मामले में तमिलनाडु स्थित एक कंपनी के प्रवर्तकों के यहां छापेमारी की जिसमें चार करोड़ रुपये से ज्यादा के सोने और हीरे के जेवरात जब्त किए।

एजेंसी ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह छापेमारी धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की गई है। उसने बताया कि तिरुचिराप्पल्ली स्थित सेथर लिमिटिड के अध्यक्ष के सुब्बाराज, प्रबंधक निदेशक के पोथीराज और और एनएसके बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटिड के निदेशक एनएसके कालइराज के यहां तलाशी ली गई है।

ईडी ने बताया कि सुब्बाराज के आवास से 1.77 करोड़ रुपये मूल्य के सोने व हीरे के जेवर तथा कई संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए गए हैं जबकि अन्य परिसरों से संपत्ति के दस्तावेज, अवांछित दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।

उसने बताया कि छह लॉकरों से सुब्बाराज से संबंधित 2.3 करोड़ रुपये के सोने व हीरे के गहने और के पोथीराज से संबंधित 35 लाख रुपये के जेवर जब्त किए गए हैं।

जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 4.43 करोड़ रुपये है।

सेथर लिमिटिड और अन्य के खिलाफ सीबीआई द्वारा 2018 में दर्ज की गई प्राथमिकी पर ईडी का मामला आधारित है। उन्होंने 1340 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा हासिल की और फिर इंडियन बैंक तथा अन्य के साथ धोखाधड़ी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू