लाइव न्यूज़ :

ईडी ने दो पोंजी मामलों की जांच के सिलसिले में 155 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

By भाषा | Updated: April 20, 2021 23:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने पश्चिम बंगाल के रोज वैली सहित दो कंपनी समूहों तथा उनके प्रवर्तकों के खिलाफ अपनी धनशोधन जांच के सिलसिले में 155 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

यह जांच पोंजी योजनाओं के माध्यम से लोगों के साथ कथित रूप से धोखाधड़ी करने से जुड़ी है।

यह कार्रवाई बेसिल ग्रुप ऑफ कंपनीज और रोज वैली समूह के खिलाफ की गई है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में यह जानकारी दी। एजेंसी ने कहा कि जांच में पाया गया है कि आम लोगों से "अवैध रूप से" एकत्र किए गए पैसों से त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड जैसे राज्यों में बेसिल ग्रुप और रोज वैली समूह की विभिन्न कंपनियों के नाम पर संपत्ति खरीदी गयी।

बयान के अनुसार 1.54 करोड़ रुपये मूल्य की एक दर्जन चल संपत्ति और 154 करोड़ रुपये की 111 अचल संपत्ति जब्त की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर