लाइव न्यूज़ :

‘इस्लामिक बैंकिंग या हलाल निवेश’ पोंजी घोटाले में 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ईडी ने की कार्रवाई

By भाषा | Updated: December 13, 2019 16:37 IST

प्रवर्तन निदेशालय ने बयान में कहा कि आरोपी कंपनी और उसके प्रवर्तकों ‘इस्लामिक बैंकिंग या हलाल निवेश’ के नाम पर ग्राहकों से विभिन्न योजनाओं या हज-उमराह योजना के तहत धन जुटाया और उन्हें 15 प्रतिशत मासिक तक के भारी रिटर्न का वादा किया।

Open in App
ठळक मुद्दे पिछले साल कर्नाटक में यह मामला काफी चर्चा में रहा था। इस मामले में आरोपी कंपनी एम्बिडेंट मार्केटिंग प्राइवेट लि. और उसके प्रवर्तक हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित ‘इस्लामिक बैंकिंग या हलाल निवेश’ पोंजी घोटाले में धन शोधन रोधक कानून के तहत बेंगलुरु की एक कंपनी की 10 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं।

इस मामले में आरोपी कंपनी एम्बिडेंट मार्केटिंग प्राइवेट लि. और उसके प्रवर्तक हैं। यह मामला बड़ी संख्या में निवेशकों को चूना लगाने से संबंधित है। पिछले साल कर्नाटक में यह मामला काफी चर्चा में रहा था। प्रवर्तन निदेशालय ने बयान में कहा कि आरोपी कंपनी और उसके प्रवर्तकों ‘इस्लामिक बैंकिंग या हलाल निवेश’ के नाम पर ग्राहकों से विभिन्न योजनाओं या हज-उमराह योजना के तहत धन जुटाया और उन्हें 15 प्रतिशत मासिक तक के भारी रिटर्न का वादा किया।

बयान में कहा गया कि कंपनी को इस तरह धन जुटाने का अधिकार नहीं है क्योंकि यह न तो रिजर्व बैंक और न ही सेबी के पास उसकी सामूहिक निवेश योजना के तहत पंजीकृत है। ईडी ने कहा कि कंपनी ने शुरुआत में नए निवेशकों से हासिल धन के जरिये मौजूदा निवेशकों से मुनाफा साझा किया।

बयान में कहा गया है कि बेंगलुरु के विभिन्न इलाकों में जमीन और आवासीय फ्लैट जैसी अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं। कुर्क अचल संपत्तियों का मूल्य 8.8 करोड़ रुपये है जबकि कुर्क की गई चल संपत्तियां 1.4 करोड़ रुपये की हैं। 

टॅग्स :कर्नाटकप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos