लाइव न्यूज़ :

ईडी ने एसईसीएल के पूर्व सीएमडी के खिलाफ मामले में ‘रिश्वत’ की 80 लाख रुपये की राशि जब्त की

By भाषा | Updated: January 27, 2021 17:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 80 लाख रुपये की कथित ‘रिश्वत’ की राशि को जब्त कर लिया है। सीबीआई ने 2010 में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के पूर्व सीएमडी एम पी दीक्षित और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की जांच के सिलसिले में यह राशि बरामद की थी।

ईडी ने उनके खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था।

इस मामले में सीबीआई द्वारा जिन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें विजेंद्र सिंह, सुरजीत सामंत, वी एन सिंह, बजरंग लाल अग्रवाल, राम अवतार अग्रवाल, संजय सिंह, विनोद वैध और नवीन शर्मा शामिल थे।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि इसकी जांच में पाया गया है कि “साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के तत्कालीन अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक दीक्षित ने मारुति क्लीन कोल एंड पावर लिमिटेड (एमसीसीपीएल) नाम की एक निजी कंपनी का अवैध रूप से समर्थन करने के लिए एक करोड़ रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की थी।’’

ईडी ने कहा कि भ्रष्टाचार और ‘‘आपराधिक गतिविधियों’’ के परिणामस्वरूप अर्जित की गई 80 लाख रुपये की राशि को पीएमएलए के तहत जब्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा