लाइव न्यूज़ :

ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य अभियंता की संपत्तियां जब्त कीं

By भाषा | Updated: January 22, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन से जुड़े एक मामले में छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता की 5.45 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं।

यह संपत्तियां पूर्व सरकारी अधिकारी रामानंद दिव्या और उसके परिवार से संबंधित हैं।

ईडी ने एक बयान में कहा कि जब्त की गई संपत्तियों में छत्तीसगढ़ में कृषि भूमि के अलावा रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और जांजगीर-चांपा जिलों में भूखंड के साथ ही बैंक में जमा 55.95 लाख रुपये भी शामिल हैं।

केंद्रीय एजेंसी द्वारा धनशोधन रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत दर्ज आपराधिक मामला राज्य की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की प्राथमिकी पर आधारित है।

ईडी के मुताबिक, जांच में पाया गया कि ''अचल संपत्तियां रामानंद दिव्या की पत्नी प्रियदर्शनी दिव्या और खुद उनके नाम पर खरीदी गईं।''

एजेंसी ने कहा, '' धन शोधन के माध्यम से ये संपत्तियां खरीदी गईं। कुछ मामलों में, संपत्ति सीधे नकद के तौर पर अथवा उनके और रिश्तेदारों के बैंक खातों में जमा राशि के जरिए खरीदी गई थी।''

उन्होंने दावा किया कि आरोपी और उसके परिवार के सदस्य इन नकद राशि के लेन-देन के स्रोत के बारे में नहीं बता पाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह