लाइव न्यूज़ :

NCP ने कहा- ईडी का शरद पवार के खिलाफ मामला दर्ज करना है बीजेपी, मोदी, शाह की एक साजिश

By भाषा | Updated: October 26, 2019 06:03 IST

राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा, "ईडी ने पवार के खिलाफ जो मामला दर्ज किया, वो विपक्षी नेताओं को चोर और भ्रष्ट बताकर उन्हें मिटाने की भाजपा, मोदी और (गृह मंत्री) शाह की साजिश है।"

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा ने शुक्रवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय का पार्टी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ मामला दर्ज करना नरेन्द्र मोदी सरकार की विपक्षी नेताओं को चोर, भ्रष्टाचारी की तरह पेश करने की साजिश है। हालांकि भाजपा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शुक्रवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय का पार्टी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ मामला दर्ज करना नरेन्द्र मोदी सरकार की विपक्षी नेताओं को चोर, भ्रष्टाचारी की तरह पेश करने की साजिश है। हालांकि भाजपा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। राकांपा ने ये आरोप प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धनशोधन मामले में पवार का नाम आने और दाऊद इब्राहिम के करीबी रहे दिवंगत इकबाल मिर्ची से कथित व्यापार सौदों के लिये राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल से पूछताछ किये जाने के मद्देनजर लगाए।

राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा, "ईडी ने पवार के खिलाफ जो मामला दर्ज किया, वो विपक्षी नेताओं को चोर और भ्रष्ट बताकर उन्हें मिटाने की भाजपा, मोदी और (गृह मंत्री) शाह की साजिश है।" उन्होंने कहा, "चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से हमें बदनाम करने के लिए पटेल को दाऊद और मिर्ची से जोड़ा गया।"

मलिक ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को महाराष्ट्र के इतिहास का "सबसे भ्रष्ट और बेईमान मुख्यमंत्री" बताया। उन्होंने कहा, "एमएमआरडीए (मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण) के सभी ठेकों को 42 फीसदी अतिरिक्त दरों पर दिया गया। ठेके उत्पादक संघों के लिए थे। सरकार ने काली सूची में शामिल कंपनियों को ठेका दिया।"

हालांकि भाजपा ने मलिक के आरोपों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि दाऊद और राकांपा नेताओं के संबंध सामने आने के बाद ध्यान भटकाने के लिये बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।" महाराष्ट्र भाजपा के मुख्य प्रवक्ता माधव भंडारी ने कहा कि फड़णवीस सरकार द्वारा अनुबंध देने से संबंधित दस्तावेज सबके सामने हैं। 

टॅग्स :शरद पवारप्रवर्तन निदेशालयराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों