लाइव न्यूज़ :

ईडी ने चीनी मिल खरीद मामले में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री तानपुरे का बयान दर्ज किया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 00:14 IST

Open in App

मुंबई, सात दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक चीनी मिल की खरीद के मामले में मंगलवार को राज्य के शहरी विकास राज्य मंत्री प्राजक्त तानपुरे का बयान दर्ज किया। तानपुरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं और वह यहां दोपहर में एजेंसी के कार्यालय में पेश हुए।

सूत्रों ने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने अपराह्न तीन बजे बयान दर्ज करना शुरू किया और तानपुरे रात 10 बजकर 15 मिनट पर कार्यालय से बाहर आए।

ईडी कार्यालय के बाहर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैं जो भी बताना चाहता था मैंने उन्हें सबूत के साथ बता दिया है। अगर उनके पास कोई सवाल होंगे तो मैं फिर आ जाऊंगा। मैंने उनके सवालों का संतोषजनक उत्तर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारतउमर अब्दुल्ला ने बताया कैसे एक ठुकराई हुई लड़की ने पुलिस से अपने एक्स- बॉयफ्रेंड के बारे में शिकायत की और फिर हुआ दिल्ली ब्लास्ट की साज़िश का पर्दाफ़ाश

भारत अधिक खबरें

भारत'आप यहां चुनाव के लिए हैं, हम यहां देश के लिए हैं': प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी, बीजेपी पर हमला किया

भारतटीएमसी सांसद ने PM मोदी द्वारा बंकिम चंद्र को ‘बाबू’ की जगह ‘दा’ कहने पर जताई आपत्ति, प्रधानमंत्री को भाषण के बीच में रोका, VIDEO

भारतपहले LOC पर आग लगाओ, बारूदी सुरंगें नष्ट करो, फिर आतंकियों को धकेलने का रास्ता बनाओ: घुसपैठ के लिए पाक सेना के नए हथकंडे

भारतमुकदमों की अंबार से दबी बिहार की अदालतें, 36 लाख से अधिक लंबित मुकदमों के कारण समय पर नहीं मिल पा रहा है लोगों को न्याय

भारतजन संस्कृतिक मंचः 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती, 15 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन