लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा मुहैया कराने वाली कंपनी के खिलाफ मामले में शिवसेना विधायक के ठिकानों पर ईडी के छापे

By भाषा | Updated: November 24, 2020 17:27 IST

Open in App

मुंबई, 24 नवम्बर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुरक्षा मुहैया कराने वाली एक कंपनी तथा अन्य लोगों के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को महाराष्ट्र में शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक के परिसरों पर छापे मारे।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विधायक की पार्टी ने छापे को "राजनीतिक प्रतिशोध" करार दिया और कहा कि महाराष्ट्र सरकार या उसके नेता किसी के दबाव में आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय एजेंसी मुंबई और ठाणे में 10 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

ईडी की कार्रवाई तड़के शुरू हुयी और सीआरपीएफ के जवान एजेंसी के अधिकारियों की मदद करते देखे गए।

आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘ ये छापे ‘टॉप्स ग्रुप’ (सुरक्षा मुहैया कराने वाली एक कंपनी) के प्रवर्तकों और संबंधित लोगों सहित नेताओं के यहां मारे जा रहे हैं।’’

एजेंसी के अधिकारियों ने विधायक के पुत्र विहंग से भी पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि यह जांच कुछ संस्थाओं द्वारा विदेशी लेनदेन से संबंधित है।

सरनाईक (56) महाराष्ट्र विधानसभा में ओवला-माजीवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

विधायक उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के 2018 के मामले को फिर से खोलने की मांग करते हुए एक पत्र लिखा था। उसी मामले में हाल में रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

गोस्वामी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

सरनाईक ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र विधानसभा में एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करने की भी मांग की थी।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने संवाददाताओं से कहा, "यह कार्रवाई (ईडी के छापे) निश्चित रूप से राजनीतिक प्रतिशोध है। ईडी या अन्य एजेंसियों को किसी राजनीतिक दल की शाखा के तौर पर काम नहीं करना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि सरनाईक की संपत्तियों पर उस समय छापे मारे गए जब वह घर पर नहीं थे। उन्होंने कहा कि चाहे कितने भी नोटिस जारी किए जाएं, महाराष्ट्र में केवल सच्चाई ही सामने आएगी।

राउत ने यह भी कहा कि किसी एजेंसी द्वारा जांच पर कोई प्रतिबंध नहीं है और सबूत होने पर वह कार्रवाई कर सकती है। ‘‘लेकिन, आप (राज्य) सरकार से जुड़े लोगों को मानसिक रूप से परेशान करना चाहते हैं। ऐसी कार्रवाइयों का आप पर ही उलटा असर होगा। और मुझे लगता है कि वह समय नजदीक आ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह