लाइव न्यूज़ :

ईडी ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री बेग और कांग्रेस विधायक के परिसरों पर छापे मारे

By भाषा | Updated: August 5, 2021 14:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली/ बेंगलुरु, पांच अगस्त प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री आर रोशन बेग और कांग्रेस के एक विधायक के खिलाफ बृहस्पतिवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि 4,000 करोड़ रुपये के आईएमए पॉन्जी घोटाले में धन शोधन की जांच के सिलसिले में यह छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि धनशोधन रोकथान कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत बेग और उनके सहयोगियों के कई परिसरों पर एजेंसी ने छापेमारी की।

बेंगलुरु के शिवाजीनगर में उनके और बेंगलुरु के चामराजपेट से कांग्रेस विधायक बी जी जमीर अहमद खान के दो परिसर और उनसे जुड़ी यात्रा कंपनी पर छापेमारी की गई।

मुंबई में भी कुछ स्थानों पर छापेमारी की गई।

कहा जाता है कि कांग्रेस विधायक का आईएमए ग्रुप के तत्कालीन प्रबंध निदेशक मंसूर खान के साथ संपत्ति का कथित तौर पर लेन-देन हुआ था। जमीर अहमद खान ने चुनावी हलफनामे में इस लेन-देन की घोषणा की है।

बेग जिन्हें इससे पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले में गिरफ्तार किया था उन्हें कथित घोटाला सामने आने के बाद कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। बेग फिलहाल जमानत पर हैं।

ईडी की यह कार्रवाई 4,000 करोड़ रुपये के आई-मॉनेटरी एडवाइजर (आईएमए) के कथित पॉन्जी घोटाले मामले में सीबीआई प्राथमिकी और आरोप-पत्र का संज्ञान लेकर की जा रही उसकी जांच से जुड़ा है।

सीबीआई ने अप्रैल में बेंगलुरु में सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष आरोप-पत्र दायर किया था और बेग, मंसूर खान, आईएमए ग्रुप और बेग की कंपनी दानिश पब्लिकेशन्स और अन्य को नामजद किया था।

सीबीआई प्रवक्ता ने आरोप-पत्र दायर करने से पहले एक बयान में कहा, “यह आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री ने चुनावी खर्च केलिए आईएम कोष से कई करोड़ रुपये लिए।”

बयान में कहा गया, “यह भी आरोप लगाया कि आरोपी दिन प्रतिदिन के खर्च के लिए उक्त निधि का भी इस्तेमाल कर रहा था, जिसमें उसकी कंपनी के कर्मचारियों को वेतन देना भी शामिल है। यह भी आरोप था कि आरोपी ने अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर पैसा खर्च किया।”

कथित घोटाला आईएमए समूह द्वारा इस्लामी तरीकों से निवेश पर आकर्षक रिटर्न प्रदान करने के नाम पर एक लाख से अधिक भोले-भाले निवेशकों से एकत्र किए गए 4,000 करोड़ रुपये से अधिक से संबंधित है।

सीबीआई अधिकारियों ने बताया था कि आरोप था कि यह पैसा सिद्धरमैया नीत पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मंत्री, बेग को भेज दिया गया ताकि आईएमए समूह अपनी अवैध गतिविधियां जारी रख सके।

सीबीआई ने घोटाले के सिलसिले में चार मामले दर्ज किए थे और खान, कंपनी के निदेशकों, कई राजस्व और पुलिस के कई अधिकारियों समेत 33 आरोपियों के खिलाफ कई आरोप-पत्र दायर किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos