लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धनशोधन मामले में आम आदमी पार्टी के बागी विधायक खैरा और अन्य के परिसरों पर छापे मारे

By भाषा | Updated: March 9, 2021 15:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली/चंडीगढ़, नौ मार्च प्रवर्तन निदेशालय ने 2015 के फाजिल्का मादक पदार्थ और फर्जी पासपोर्ट गिरोह मामले से संबंधित धन शोधन के एक मामले में पंजाब से आम आदमी पार्टी के बागी विधायक सुखपाल सिंह खैरा, दिल्ली के उनके परिवार के सदस्यों और जेल में बंद कुछ कैदियों के परिसरों पर मंगलवार को छापेमारी की।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

खैरा इस समय, पंजाब एकता पार्टी के अध्यक्ष हैं जो उन्होंने 2019 में बनाई थी।

चंडीगढ़ के सेक्टर पांच में स्थित उनके बंगले के बाहर एकत्रित हुए संवाददाताओं से खैरा ने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है।

एजेंसी ने खैरा के आवास, पंजाब में नौ और दिल्ली में दो स्थानों समेत दर्जनभर जगहों पर छापेमारी की। ईडी ने खैरा के रिश्तेदार इंद्रवीर सिंह जोहल के घर पर भी छापे मारे।

एजेंसी ने आरोप लगाया कि मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में दोषी गिरोह के लोगों और फर्जी पासपोर्ट बनाने वालों से खैरा (56) के संबंध हैं।

खैरा 2017 में आम आदमी पार्टी से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। बाद में उन्होंने ‘आप’ छोड़ कर अपनी पार्टी बना ली थी।

ईडी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत खैरा और अन्य पर कार्रवाई की जा रही है।

मामला पंजाब के फाजिल्का का है जहां 2015 में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करों से 1,800 ग्राम हेरोइन, सोने की 24 बिस्कुट, दो हथियार, 26 कारतूस और दो पाकिस्तानी सिम कार्ड जब्त किए गए थे।

ईडी ने हाल ही में इस संबंध में पीएमएलए कानून के तहत मामला दर्ज किया था। पहले पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

एजेंसी ने आरोप लगाया, “भारत पाकिस्तान सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी और गिरोह का एक सदस्य ब्रिटेन में है। सुखपाल सिंह खैरा सक्रिय रूप से अंतरराष्ट्रीय तस्करों के गिरोह की मदद कर रहा था और अपराध से होने वाला लाभ पा रहा था।”

एजेंसी ने कहा कि फाजिल्का मादक पदार्थ मामले में दोषी ठहराए गए जेल में बंद कुछ कैदियों के परिसर की भी तलाशी ली गई और पूछताछ की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए