लाइव न्यूज़ :

ईडी की छापेमारी आईएमए घोटाले से जुड़ी हुयी नहीं थी : कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान

By भाषा | Updated: August 6, 2021 18:38 IST

Open in App

बेंगलुरू, छह अगस्त कांग्रेस विधायक बी. जेड. जमीर अहमद खान ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की महानगर में उनके नवनिर्मित घर पर छापेमारी का 4000 करोड़ रुपये के आईएमए पोंजी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि सुबह में ईडी के अधिकारियों ने छापेमारी के बाद उन्हें कोई नोटिस जारी नहीं किया है लेकिन उनसे कहा है कि जब भी जरूरत पड़े वह एजेंसी के समक्ष पेश हों।

खान ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे से आठ बजे के बीच ईडी के अधिकारी आए थे, वे घर के सिलसिले में आए थे, उन्होंने पूछा कि जमीन कब खरीदी गयी, घर कब बना और इसके हिसाब-किताब के बारे में पूछा। मैंने उन्हें पूरी सूचना दे दी है।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि ईडी के अधिकारी निर्माण लागत और अन्य ब्यौरे के बारे में जानना चाहते थे, जिसे उन्होंने उनको उपलब्ध करा दिया और बैंक खाता भी उन्हें दिखाया गया।

विधायक ने कहा, ‘‘संतुष्ट होने के बाद अधिकारी चले गए और कहा कि जब भी वे मुझे बुलाएंगे तो मुझे जाना होगा, मैं जाऊंगा...उन्होंने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया है। हमने आयकर विभाग में सब कुछ घोषित किया हुआ है। ईडी ने मेरे घर पर छापेमारी की और मेरे भाई के घर एवं यात्रा कार्यालय पर भी छापेमारी की। वे कुछ उम्मीद से आए थे लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।’’

खान से जुड़े घरों एवं कार्यालयों पर बृहस्पतिवार की सुबह में एक साथ छापेमारी शुरू हुई थी।

खान ने दावा किया कि ईडी की छापेमारी का आईएमए घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है।

दिल्ली में अधिकारियों ने कहा था कि ईडी ने पूर्व मंत्री आर. रोशन बेग और कांग्रेस के एक विधायक के खिलाफ कई करोड़ रुपये के कथित आईएमए पोंजी घोटाले में धनशोधन की जांच के सिलसिले में छापेमारी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह