लाइव न्यूज़ :

ईडी ने हवाला मामले के सिलसिले में मुंबई, गोवा में छापे मारे

By भाषा | Updated: March 5, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने हवाला जांच के सिलसिले में मुंबई और गोवा में छापे मारे हैं।

जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि मुद्रा विनिमय करने वाले सेटे मारेस ग्लोबल फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड और नेमीचंद खेमराज फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों के कार्यालयों एवं आवासीय परिसरों में छापे मारे गये हैं।

बयान में कहा गया है कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत इन स्थानों पर तलाशी ली गई।

बयान में कहा गया है कि ये दोनों कंपनियां पूर्ण रूप से मुद्रा की अदला-बदली (मुद्रा विनिमय) का काम करती हैं।

ईडी ने कहा कि छापे के दौरान 44.37 लाख रुपये नकद और 9.55 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त की गई।

जांच एजेंसी ने कहा कि हवाला लेन देन से संबद्ध संदिग्ध दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि भी बरामद किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा