लाइव न्यूज़ :

ईडी ने पूर्व मंत्री के दामाद के परिसर समेत तेलंगाना में कई जगह छापे मारे

By भाषा | Updated: April 10, 2021 22:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने राज्य में आईएमएस और ईएसआईसी विभागों में कथित धोखाधड़ी से संबद्ध धनशोधन जांच के सिलसिले में तेलंगाना में पूर्व मंत्री दिवंगत नयनी नरसिम्हा रेड्डी के दामाद के परिसर समेत कई जगह छापे मारे।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसने हैदराबाद में सात स्थानों पर तलाशी के दौरान ‘‘भारी मात्रा में अभियोजनयोग्य सबूत, बिना लेखा-जोखा के तीन करोड़ रूपये नकद , संपत्ति के कागजात एवं लॉकर" आदि जब्त किये हैं।

उसने कहा कि छापेमारी अब भी जारी है। उसके अनुसार डॉ़ देविका रानी, श्रीहरि बाबू उर्फ बाबजी, वी श्रीनिवास रेड्डी (नयनी नरसिम्हा रेड्डी के दामाद), एम विनय रेड्डी (मुकुंद रेड्डी के रिश्तेदार), बुर्रा प्रमोद रेड्डी के आवासीय परिसरों और ओमनी मेडी के कारोबारी परिसर की तलाशी की गयी।

ईडी ने कहा , ‘‘ श्रीनिवास रेड्डी, बुर्रा प्रमोद रेड्डी और एम विनय रेड्डी के परिसरों से बिना लेखा जोखा के क्रमश: करीब 1.50 करोड़ रूपये, 1.15 करोड़ रूपये और 45 लाख रूपये नकद जब्त किये गये।’’

उसने कहा कि तेलंगाना के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दर्ज की गयी आठ प्राथमिकियों के आधार पर उसने इंश्योरेंस मेडिकल सर्विसेज (आईएमएस) के तत्कालीन निदेशक डॉ. देविका रानी, उनके पति और ओमनी ग्रुप के श्रीहरि बाबू उर्फ बाबजी तथा सात अन्य के खिलाफ धनशोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत जांच शुरू की थी।

ब्यूरो ने दवाइयों एवं सर्जिकल किट की ऊंचे दाम पर खरीद एवं आपूर्ति में वित्तीय अनियमितताओं तथा कर्मचारी राज्य बीमा निगम एवं सरकार के नियमों के उल्लंघन को लेकर उनपर मामला दर्ज किया था।

ईडी ने कहा कि इस घोटाले में कथित रूप से करीब 100-200 करोड़ रूपये की हेराफेरी की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?