लाइव न्यूज़ :

बैंक कर्ज धोखाधड़ी मामले में ईडी ने गुवाहाटी स्थित घोष बंधू के समूह पर छापेमारी की

By भाषा | Updated: November 16, 2021 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने घोष ब्रदर्स समूह की कंपनियों के परिसरों में छापेमारी की और यह छापेमारी कंपनी के खिलाफ कथित बैंक रिण धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच का हिस्सा थी । घोष बंधु समूह के पास गुवाहाटी में कई कार कंपनियों की डीलरशिप है ।

एजेंसी ने एक बयान जारी कर कहा है कि ईडी ने ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत 63 लाख रुपये की नकदी और आभूषण भी जब्त किए हैं।

आईडीबीआई बैंक द्वारा सीबीआई को एक शिकायत भेजे जाने के बाद गुवाहाटी के घोष ब्रदर्स समूह और इससे संबद्ध पांच संस्थाओं के खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज की गयी विभिन्न प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद ईडी ने धन शोधन का मामला दर्ज किया था।

ईडी ने आरोप लगाया, ‘‘घोष ब्रदर्स ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रमोटर/निदेशक ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कर्ज लेकर आईडीबीआई बैंक के साथ 124 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की।’’

जांच एजेंसी ने कहा कि समूह और उसके प्रमोटरों और निदेशकों जैसे प्रणव घोष, प्रतुल घोष और गीता रानी घोष ने विभिन्न कंपनियों एवं खातों के माध्यम से बैंक रिण की राशि को गलज उपयोग किया ।

जांच एजेंसी ने दावा किया, ‘‘अधिकतर कंपनियां घोष ब्रदर्स मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के एक ही पते पर पंजीकृत थीं और मुखौटा कंपनियां पाई गईं, जिनका इस्तेमाल ऋण की राशि को इधर से उधर करने के लिए किया जाता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग