लाइव न्यूज़ :

ईडी ने नागपुर में देशमुख से जुड़े कॉलेज में छापेमारी की

By भाषा | Updated: August 6, 2021 17:44 IST

Open in App

नागपुर, छह अगस्त प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ अपनी जांच के तहत यहां के पास एक कॉलेज में छापेमारी की। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यहां से 20 किलोमीटर दूर काटोल तहसील के माहुरजारी में स्थित नागपुर प्रौद्योगिकी संस्थान में छापेमारी की गई।

ऐसा बताया जाता है कि संस्थान का नियंत्रण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता देशमुख के पास है।

अधिकारी ने कहा कि मुंबई से ईडी के अधिकारी अपराह्र लगभग साढ़े 12 बजे संस्थान पहुंचे और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की सुरक्षा में छापेमारी शुरू की। उन्होंने बताया कि छापेमारी अपराह्र साढ़े तीन बजे समाप्त हुई।

मार्च 2021 में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा देशमुख के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने के बाद ईडी ने अपनी जांच शुरू की थी। देशमुख ने अप्रैल में राज्य के गृह मंत्री का पद छोड़ दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल