लाइव न्यूज़ :

पंजाब के विधायक सुखपाल खैरा के खिलाफ ईडी का छापा, कई विधायकों ने कार्रवाई की आलोचना की

By भाषा | Updated: March 9, 2021 17:52 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ मार्च पंजाब के कुछ विधायकों ने मंगलवार को ईडी द्वारा विधायक सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ की गई छापेमारी का मुद्दा उठाया और इस कदम को "राजनीतिक धमकी" बताया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2015 के फाजिल्का मादक पदार्थों की तस्करी मामले और एक फर्जी पासपोर्ट रैकेट से जुड़े एक धन शोधन मामले में मंगलवार को पंजाब के बागी आप विधायक सुखपाल सिंह खैरा, दिल्ली में उनके परिवार के सदस्यों और जेलों में बंद कुछ लोगों के परिसरों में छापा मारा।

यहां पंजाब विधानसभा के जारी बजट सत्र में, बागी शिअद विधायक परमिंदर सिंह ढींडसा ने खैरा के खिलाफ छापे का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि यह "राजनीतिक धमकी" का मामला है। उन्होंने गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड के दौरान किसान नवरीत सिंह की मौत का मुद्दा भी उठाया।

ढींडसा ने केंद्र पर ईडी को उनके खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

इस मुद्दे पर ढींडसा का समर्थन करते हुए, पंजाब के मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खैरा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को "गलत" कहा। उन्होंने एक विधायक पर छापे को लेकर निंदा प्रस्ताव लाने की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र किसानों के आंदोलन के समर्थन में बोलने वाले लोगों की आवाज को "दबाने" की कोशिश कर रहा है।

एक अन्य विधायक कंवर संधू ने छापे को "दुर्भाग्यपूर्ण" करार दिया और कहा कि इसने सदन के कामकाज में हस्तक्षेप किया है।

छापे पर प्रतिक्रिया देते हुए, पंजाब एकता पार्टी के अध्यक्ष खैरा ने चंडीगढ़ के सेक्टर पांच में अपने बंगला नंबर छह के बाहर एकत्र हुए पत्रकारों से बात करते हुए किसी भी गलत काम से इनकार किया है।

केंद्रीय एजेंसी ने एक दर्जन स्थानों पर तलाशी ली, जिनमें खैरा का निवास स्थल, पंजाब के नौ स्थान और उनके दामाद, इंद्रवीर सिंह जौहल के घर सहित दिल्ली के दो जगह शामिल हैं।

एजेंसी ने आरोप लगाया कि कपूरथला जिले के भोलाथ से विधायक खैरा (56) ड्रग्स रैकेट के दोषियों और फर्जी पासपोर्ट का रैकेट चलाने वालों के सहयोगी हैं।

खैरा 2017 में आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और अपना खुद का राजनीतिक संगठन शुरू किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे