लाइव न्यूज़ :

ईडी ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे से छह घंटे पूछताछ की

By भाषा | Updated: January 15, 2021 19:26 IST

Open in App

मुंबई, 15 जनवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता एकनाथ खडसे से 2016 के एक भूमि सौदे के संबंध में शुक्रवार को छह घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की।

शाम करीब साढ़े पांच बजे ईडी के दफ्तर से निकले खडसे ने पत्रकारों से कहा कि वह जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं।

खडसे ने कहा, " उन्होंने मुझसे सवाल किए और मैंने जवाब देने की कोशिश की। उन्हें जो भी दस्तावेज या सूचना चाहिए थी, मैंने उन्हें दी और जब भी वह कहेंगे उनके सामने फिर पेश हो जाऊंगा।"

राज्य के पूर्व मंत्री खडसे पूर्वाह्न करीब 11 बजे दक्षिण मुंबई में बलार्ड एस्टेट स्थित केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय में पहुंचे। थोड़ी देर बाद ही उनकी बेटी शारदा चौधरी भी ईडी के दफ्तर में प्रवेश करते देखी गईं।

इस दौरान ईडी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। खडसे के समर्थक वहां जमावड़ा न लगाएं, इसके लिए बैरिकेड लगाए गए थे। इसके अलावा राज्य रिजर्व बल (एसआरपीएफ) के कर्मियों को भी तैनात किया गया था।

खडसे पिछले साल अक्टूबर में भाजपा छोड़कर राकांपा में शामिल हो गए थे।

ईडी ने खडसे को 30 दिसंबर को तलब किया था लेकिन वह स्वास्थ्य कारणों से पेश नहीं हुए थे। इसके बाद ईडी ने उन्हें पेश होने के लिए और समय दे दिया था। वह पुणे शहर के पास एक क्षेत्र में अपने परिवार से जुड़े जमीन सौदा मामले में ईडी अधिकारियों के सामने पेश हुए।

भूमि सौदे के संबंध में आरोपों के बाद खडसे ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से 2016 में इस्तीफा दे दिया था। आरोप है कि अपने परिवार के लिए सरकारी जमीन की खरीदारी में उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया।

खडसे बार-बार आरोपों से इनकार करते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए