लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धन शोधन मामले में अदालत में पत्रकार की जमानत याचिका का विरोध किया

By भाषा | Updated: September 8, 2021 21:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली उच्च न्यायालय में पत्रकार राजीव शर्मा की जमानत याचिका का विरोध किया है जिसे चीनी खुफिया अधिकारियों को संवेदनशील जानकारी देने का आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

ईडी ने कहा कि शर्मा द्वारा किये गए अपराध का प्रभाव सीमापार देखने को मिल सकता है। जांच एजेंसी ने कहा कि अगर आरोपी को छोड़ दिया गया तो वह आगे की जांच के लिए उपलब्ध नहीं होगा। ईडी ने न्यायालय में कहा कि चूंकि शर्मा ने विदेशी यात्राओं के दौरान कथित तौर पर चीनी खुफिया अधिकारियों को गोपनीय जानकारी दी, इसलिए अपराध का कुछ हिस्सा विदेश में किया गया।

एजेंसी ने जमानत याचिका पर सात सितंबर को दाखिल किये गए अपने जवाब में कहा, “चूंकि राजीव शर्मा ने विभिन्न देशों की अपनी यात्रा के दौरान अपराध किया इसलिए इस मामले में इस अपराध का असर सीमापार देखने को भी मिल सकता है।”

न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने 26 अगस्त को एजेंसी को इस मामले में अपनी स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था और मामले की अगली सुनवाई के लिए नौ सितंबर की तारीख तय की थी।

एजेंसी का आरोप है कि शर्मा ने जांच में सहयोग नहीं किया और अपनी बेगुनाही के समर्थन में प्रथम दृष्टया भी कोई साक्ष्य पेश नहीं कर सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह