लाइव न्यूज़ :

ईडी ने शिवसेना सांसद गवली को अगले सप्ताह पेश होने के लिए नया समन जारी किया

By भाषा | Updated: November 20, 2021 19:54 IST

Open in App

मुंबई, 20 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना की सांसद भावना गवली को धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए 24 नवंबर को पेश होने के लिए फिर से समन जारी किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उन्हें बेलार्ड एस्टेट क्षेत्र में ईडी कार्यालय में मामले के जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

यह तीसरी बार है जब ईडी ने 48 वर्षीय गवली को उसके समक्ष पेश होने के लिए कहा है।

महाराष्ट्र में यवतमाल-वाशिम निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य गवली को एजेंसी द्वारा दो समन जारी किये गये थे लेकिन उन्होंने पहले काम की प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए और फिर स्वास्थ्य के आधार पर स्थगन और एक नई तारीख की मांग की।

ईडी ने सितंबर में उनके सहयोगी सईद खान को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज इस आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया था।

ईडी ने खान को हिरासत में लेते हुए एक विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष दावा किया था कि भावना गवली ने लगभग 18 करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने के लिए “जालसाजी और धोखाधड़ी” करके खान के माध्यम से एक न्यास को एक निजी कंपनी में बदलने की आपराधिक साजिश रची।

ऐसा समझा जाता है कि एजेंसी भावना गवली से सईद खान के साथ उसके संबंधों और ‘महिला उत्कर्ष प्रतिष्ठान’ के रूप में पहचाने जाने वाले न्यास और संबंधित लेनदेन के बारे में पूछताछ करना चाहती है।

गवली के वकील ने पहले संवाददाताओं से कहा कि वह खुद इस मामले में शिकायतकर्ता रही हैं और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें आरोप पत्र भी दाखिल किया गया है।

ईडी के वकील ने दावा किया था कि सईद खान ने फर्जी दस्तावेज और कंपनियां बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं