लाइव न्यूज़ :

ईडी ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को ताजा समन जारी किया, आठ दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

By भाषा | Updated: December 6, 2021 19:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मुंबई हवाई अड्डे पर विदेश जाने वाली उड़ान पर सवार होने से रोके जाने के एक दिन बाद एजेंसी ने सोमवार को जैकलीन को ताजा समन जारी कर उन्हें आठ दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ईडी जैकलीन से कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ चल रही धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ करेगी।

अधिकारियों ने बताया कि अभिनेत्री को बुधवार को एजेंसी के समक्ष पेश होकर सवालों के जवाब देने और अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।

प्रवर्तन निदेशालय पहले भी इस मामले के संबंध में दो बार जैकलीन से पूछताछ कर चुका है।

गौरतलब है कि ईडी ने चंद्रशेखर और उसकी अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया पॉल के खिलाफ 200 करोड़ रुपये से अधिक के धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में जैकलीन से पहले भी पूछताछ की थी। एजेंसी ने शनिवार को इस मामले में विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया और इसमें चंद्रशेखर, उसकी पत्नी और छह अन्य को नामजद किया।

आरोप पत्र में दावा किया गया था कि चंद्रशेखर ने अभिनेत्री को कई महंगे उपहार दिए थे। चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे कुछ रसूखदार लोगों से भी धोखाधड़ी करने के आरोप हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग