लाइव न्यूज़ :

ईडी ने जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल से पूछताछ की, परिसरों में तलाशी अभियान चलाया था

By भाषा | Updated: September 6, 2019 17:42 IST

एजेंसी ने पिछले महीने ही गोयल के परिसरों में तलाशी अभियान चलाया था उसके बाद यह पहली दफा है जब केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनसे पूछताछ की है। अधिकारियों ने बताया कि यहां निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय में विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन कानून के प्रावधानों के तहत गोयल का बयान दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देनिदेशकों और जेट एयरवेज के कार्यालयों समेत दर्जनभर ठिकानों की तलाशी ली थी।निदेशालय को अंदेशा है कि इन कंपनियों में खर्च को कथित तौर पर बढ़ा-चढ़ा कर या फर्जी रूप से दर्ज किया गया।

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल से प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि उनसे यह पूछताछ विदेशी मुद्रा विनिमय कानूनों के कथित उल्लंघन मामले में की गयी है।

एजेंसी ने पिछले महीने ही गोयल के परिसरों में तलाशी अभियान चलाया था उसके बाद यह पहली दफा है जब केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनसे पूछताछ की है। अधिकारियों ने बताया कि यहां निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय में विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन कानून के प्रावधानों के तहत गोयल का बयान दर्ज किया गया।

निदेशालय ने अगस्त में गोयल के मुंबई स्थित आवास, उनके समूह की कंपनियों, उनके निदेशकों और जेट एयरवेज के कार्यालयों समेत दर्जनभर ठिकानों की तलाशी ली थी। निदेशालय इन कंपनियों के खिलाफ बिक्री, वितरण और परिचालन खर्च की आड़ में संदिग्ध लेनदेन के कथित आरोपों की जांच कर रही है।

निदेशालय को अंदेशा है कि इन कंपनियों में खर्च को कथित तौर पर बढ़ा-चढ़ा कर या फर्जी रूप से दर्ज किया गया जिसके चलते कंपनी को भारी नुकसान में दिखाया गया। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयसीबीआईमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं