लाइव न्यूज़ :

अलगाववादी नेता शब्बीर शाह बेटी से ED ने किया तलब, नाराज महबूबा मुफ्ती ने कहा-यह बेहद ‘शर्मनाक'

By भाषा | Updated: April 26, 2019 02:57 IST

मुफ्ती ने कुलगाम में चुनाव प्रचार के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘ उन्होंने मोहम्मद यासीन मलिक को गिरफ्तार किया, उसके बाद मीरवाइज को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया और अब शब्बीर शाह की बेटी को तलब किया।

Open in App
ठळक मुद्दे19 वर्षीय समा ब्रिटेन के मैनचेस्टर में पढ़ाई कर रही हैं।उन्होंने कहा, ‘‘ यह मामला जब दर्ज हुआ होगा तो समा मुश्किल से पांच साल की रही होगी।’

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जेल में बंद अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह की बेटी को 14 साल पुराने धनशोधन मामले में तलब करने को बृहस्पतिवार को ‘शर्मनाक’ बताया। मुफ्ती ने कहा कि उनका मानना है कि देश भर में वोट हासिल करने के लिए जम्मू-कश्मीर में प्रतिशोध की राजनीति की जा रही है।

मुफ्ती ने कुलगाम में चुनाव प्रचार के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘ उन्होंने मोहम्मद यासीन मलिक को गिरफ्तार किया, उसके बाद मीरवाइज को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया और अब शब्बीर शाह की बेटी को तलब किया। यह देश के लिए खेदजनक और शर्मनाक है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शाह की 19 वर्षीय बेटी समा शब्बीर को तलब करना ‘गलत’ है।

19 वर्षीय समा ब्रिटेन के मैनचेस्टर में पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ यह मामला जब दर्ज हुआ होगा तो समा मुश्किल से पांच साल की रही होगी।’’ हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी ने भी प्रवर्तन निदेशालय के तलब करने की निंदा की। समा को श्रीनगर में तलब किया गया है। एजेंसी के समक्ष पेश होने की उनकी पहली तारीख 18 अप्रैल और दूसरी तारीख बुधवार को था। 

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया