लाइव न्यूज़ :

समाचार वेबसाइट के खिलाफ मामले में नवलखा का बयान दर्ज करने की ईडी को अनुमति मिली

By भाषा | Updated: June 30, 2021 18:46 IST

Open in App

मुंबई, 30 जून यहां राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को समाचार वेबसाइट ‘न्यूजक्लिक’ के खिलाफ धनशोधन जांच के सिलसिले में एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में गिरफ्तार कार्यकर्ता गौतम नवलखा का बयान दर्ज करने की बुधवार को अनुमति दे दी।

नवलखा फिलहाल नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद है। ईडी ने एनआईए की एक विशेष अदालत के समक्ष एक आवेदन दायर किया था जिसमें वेबसाइट के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में उनका बयान दर्ज करने का अनुरोध किया गया था।

न्यायाधीश डी ई कोठालीकर ने एजेंसी की याचिका मंजूर कर ली। न्यूजक्लिक के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के बाद ईडी ने ‘संदिग्ध’ विदेशी वित्त पोषण के संबंध में पोर्टल के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया था।

ईडी ने इस साल फरवरी में वेबसाइट के कार्यालय और दिल्ली में उसके प्रवर्तकों की संपत्तियों पर छापा मारा था।

गौरतलब है कि नवलखा 31 दिसंबर, 2017 को पुणे में आयोजित एक सम्मेलन एल्गार परिषद के संबंध में गिरफ्तार किए गए कई कार्यकर्ताओं में से हैं। पुणे पुलिस ने दावा किया था कि इस कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण देने से अगले दिन कोरेगांव-भीमा युद्ध स्मारक के पास हिंसा भड़क गई थी और इस सम्मेलन को माओवादियों का समर्थन प्राप्त था। बाद में इस मामले की जांच एनआईए ने अपने हाथों में ले ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!