लाइव न्यूज़ :

ED ने धनशोधन मामले में मीसा भारती व उनके पति सहित अन्य के खिलाफ पूरक आरोप पत्र किया दायर

By भाषा | Updated: July 10, 2019 17:32 IST

आरोप पत्र में 15 व्यक्तियों में से आठ चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं जिन्हें आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है। आरोप पत्र में आठ हजार करोड़ रुपये के शेयरों के विवरण का भी जिक्र है। यह आरोप पत्र विशेष लोक अभियोजक अतुल त्रिपाठी ने विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज के समक्ष दायर किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और अन्य के खिलाफ धन शोधन के कथित मामले में दिल्ली की एक अदालत में बुधवार को पूरक आरोप पत्र दायर किया। जैन बंधुओं और अन्य पर मुखौटा कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये के धन शोधन का आरोप है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और अन्य के खिलाफ धन शोधन के कथित मामले में दिल्ली की एक अदालत में बुधवार को पूरक आरोप पत्र दायर किया। आरोप पत्र में, जांच एजेंसी ने 35 नए आरोपियों को नामजद किया है जिसमें करीब 15 व्यक्ति हैं, बाकी कपंनियां हैं।आरोप पत्र में 15 व्यक्तियों में से आठ चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं जिन्हें आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है। आरोप पत्र में आठ हजार करोड़ रुपये के शेयरों के विवरण का भी जिक्र है। यह आरोप पत्र विशेष लोक अभियोजक अतुल त्रिपाठी ने विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज के समक्ष दायर किया। एजेंसी ने दो भाइयों-- सुरेंद्र कुमार जैन और वीरेंद्र जैन-- तथा अन्य के खिलाफ जांच के दौरान जुलाई 2017 में फार्महाउस और अन्य स्थानों पर छापेमारी की थी।जैन बंधुओं और अन्य पर मुखौटा कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये के धन शोधन का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय ने चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया था। उसने कथित रूप से मध्यस्थता की थी तथा जैन बंधुओं को अग्रिम भुगतान के तौर पर 90 लाख रुपये नकद मुहैया कराए थे, ताकि शेयर प्रीमियम के तौर पर मेसर्स मिशेल पैकर्स एंड प्रिंटर प्रा. लिमिटेड में निवेश किया जा सके।मीसा भारती और उनके पति इस कंपनी में पहले कथित रूप से निदेशक थे। ईडी ने आरोप लगाया कि जैन बंधु, अग्रवाल और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती तथा उनके दामाद 1.2 करोड़ रुपये का धन शोधन करने में मुख्य रूप से शामिल रहे।

टॅग्स :मीसा भारतीमनी लॉऩ्ड्रिंग मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 5 सीट पर मतदान, एक सीट के लिए 42 वोट की जरूरत?, NDA के पास 202 विधायक, खाली हाथ रहेंगे तेजस्वी यादव?

भारततेजस्वी यादव को चांदी मुकुट पहना कर?, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की कमान, नेतृत्व परिवर्तन और भविष्य की रणनीति?

भारत25 जनवरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक, भाजपा-जदयू की तर्ज पर राजद में भी कार्यकारी अध्यक्ष की परंपरा शुरू, लालू यादव की जगह तेजस्वी होंगे प्रमुख?

भारततेजस्वी यादव होंगे कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष?, बिहार विधानसभा चुनाव के बाद संकट में राजद

भारततेजस्वी यादव की बैठक, हार की समीक्षा दिखावा न करें, आत्ममंथन जरूरी?, बहन रोहिणी आचार्य का भाई पर तंज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं