लाइव न्यूज़ :

ईडी ने शक्ति भोग धन शोधन मामले में नया आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: November 19, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 3,269 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक ऋण धोखाधड़ी में शक्ति भोग फूड्स के खिलाफ धन शोधन की अपनी जांच के सिलसिले में कथित तौर पर फर्जी कारोबार प्रविष्टियां उपलब्ध कराने वाले दो लोगों के खिलाफ एक नया आरोपपत्र दाखिल किया है।

जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि अशोक कुमार गोयल और देवकी नंदन गर्ग के खिलाफ यहां विशेष धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में अभियोजन की शिकायत दायर की गई है।

उन दोनों को ईडी ने सितंबर में गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने उन्हें शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड (एसबीएफएल) द्वारा 3269.42 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी में धन शोधन का अपराध करने में ‘सक्रिय संलिप्तता’ रखने को लेकर आरोपित किया है।

एजेंसी ने गोयल और गर्ग पर शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड और इसके निदेशकों को कागजी कंपनियों के जरिये ऋण का धन हासिल करने और उसे निकालने में सहायता करने का आरोप लगाया है।

ईडी ने आरोपपत्र में कहा, ‘‘वे वास्तविक कारोबारी लेनदेन के बगैर कंपनी को फर्जी बिल उपलब्ध कराने में सक्रिय रूप से संलिप्त थे। ’’

इसमें कहा गया है, ‘‘इन फर्जी बिल ने एसबीएफएल के कारोबार व खरीद/बिक्री को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाने में मदद की और इन वित्तीय रिपोर्ट के आधार पर वह बैंकों के समूह से बढ़ी हुई मात्रा में ऋण हासिल कर सका। आरोपपत्र में कहा गया है, ‘‘अपराध के लाभार्थियों में वे दोनों शामिल हैं। ’’

शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड के खिलाफ धन शोधन का मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद दर्ज किया गया था। सीबीआई की प्राथमिकी में कंपनी व अन्य पर आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी व आपराधिक कदाचार का आरोप लगाया गया था।

एजेंसी ने मामले में एसबीएफएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के के शर्मा और रमण भुरारिया नाम के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी गिरफ्तार किया था।

उल्लेखनीय है कि 24 साल पुरानी यह कंपनी गेहूं, आटा, चावल, बिस्कुट आदि का कारोबार करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल