लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर आतंकी वित्त पोषण मामले में ईडी ने आरोपपत्र दायर किया

By भाषा | Updated: April 1, 2021 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल प्रवर्तन निदेशालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2006 में आतंकी वित्त पोषण से जुड़े धनशोधन के मामले में उसने जम्मू-कश्मीर के एक निवासी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है।

इसने एक बयान में कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के बारामूला जिले के निवासी एजाज हुसैन ख्वाजा के खिलाफ धनशोधन निवारण कानून के विभिन्न प्रावधानों के तहत अभियोजन शिकायत (आरोपपत्र) दायर किया गया है।

केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने 2006 में ख्वाजा को गिरफ्तार किया था और उससे एक थैला बरामद किया गया था जिसमें 2.05 किलोग्राम आरडीएक्स और 49 लाख रुपये नकद थे।

इसने कहा, ‘‘उसे विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और अवैध गतिविधियां (निवारण) कानून की विभिन्न धाराओं में सात वर्ष कैद की सजा सुनाई गई। निचली अदालत ने बरामद राशि को भी जब्त कर लिया।’’

ईडी ने कहा कि जांच में पाया गया कि ‘‘आरोपी जम्मू-कश्मीर में आतंकी वित्त पोषण जैसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त है।’’

इसने पहले ख्वाजा की पत्नी के नयी दिल्ली के जंगपुरा में एक फ्लैट और बैंक खाते को भी जब्त किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू