लाइव न्यूज़ :

ईडी ने अंतर राज्यीय अपराधी के विरुद्ध पटना की अदालत में आरोप पत्र दायर किया

By भाषा | Updated: August 4, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि अंतर राज्यीय अपराधी और कथित नक्सली माधव दास और उसके परिवार के विरुद्ध धन शोधन के एक मामले में पटना की एक विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया है।

धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत अभियोजन शिकायत दायर की गई है। आरोप पत्र में दास, उसकी पत्नी उर्मिला देवी और रिश्तेदार योगेंद्र को नामजद किया गया है। ईडी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि माधव दास एक बदमाश अंतर राज्यीय अपराधी है तथा वह एक प्रतिबंधित वामपंथी चरमपंथ समूह का सदस्य भी है।

बयान में कहा, “बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लूटपाट और बैंक डकैती की कई वारदातों में शामिल होने का उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।”

पटना की विशेष पीएमएलए अदालत में दायर आरोप पत्र में ईडी ने “आरोपी द्वारा किये गए धन शोधन के अपराधों के लिए उसे सजा देने और माधव दास तथा उसके परिजनों की एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करने” का अनुरोध किया है। ईडी ने मामला दर्ज करने के लिए दास के खिलाफ विभिन्न राज्यों में दर्ज 24 प्राथमिकी का संज्ञान लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos