लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धनशोधन मामले में माओवादी समूह के 3 सदस्यों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया

By भाषा | Updated: March 1, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने धनशोधन से जुड़े एक मामले में झारखंड के एक माओवादी समूह के तीन सदस्यों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है।

धनशोधन निवारण कानून की धाराओं के तहत दर्ज अभियोजन शिकायत रांची की एक अदालत के समक्ष दायर की गयी है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में बताया कि बिनोद कुमार गंझू और उसकी कंपनी भोगता कंस्ट्रक्शंस, प्रदीप राम और उसकी कंपनी प्रदीप ट्रेडर्स तथा बिंदेश्वर गंझू उर्फ ​​बिन्दू गंझू और उसकी कंपनी मां गंगे कोल ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया है।

ईडी के अनुसार ये तीनों माओवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति समिति के उग्रवादी हैं।

आरोप है कि ये लोग झारखंड के मगध-आम्रपाली कोल ब्लॉक क्षेत्र में ठेकेदारों, कोयला व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों से पैसे वसूलते थे।

एजेंसी ने कहा कि जांच के दौरान पता लगा कि ये चरमपंथी झारखंड के चतरा और हजारीबाग जिलों में तृतीय प्रस्तुति समिति के बैनर तले मगध-आम्रपाली कोल ब्लॉक क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर्स और कारोबारियों से ‘लेवी’ वसूलते थे।

बयान के अनुसार आरोपित उग्रवादियों ने 4.92 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की।

ईडी का मामला आरोपियों के खिलाफ झारखंड पुलिस की प्राथमिकी पर आधारित है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी एक मामला दर्ज किया है और आरोपियों के खिलाफ कम से कम दो आरोप पत्र दायर किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए