लाइव न्यूज़ :

ईडी ने एम्ब्राएर रक्षा सौदा धन शोधन मामले में आरोप पत्र दायर किया

By भाषा | Updated: December 9, 2020 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विमान निर्माता एम्ब्राएर के साथ पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के दौरान हुए रक्षा सौदे से जुड़े धन शोधन मामले में आरोप पत्र दायर किया है।

केंद्रीय एजेंसी ने बुधवार को बताया कि यहां धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) की विशेष अदालत के सामने अभियोजन पक्ष की शिकायत दर्ज की गई। एजेंसी ने ब्राजील स्थित एम्ब्राएर एसए, इंटरडेव एविएशन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड, केआरबीएल लिमिटेड, अनूप कुमार गुप्ता (केआरबीएल लिमिटेड के निदेशक), अनुराग पोटदार (अनूप कुमार गुप्ता के रिश्तेदार) और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

केआरबीएल लिमिटेड ‘इंडिया गेट बासमती राइस’ की निर्माता है।

यह मामला भारत में 20 करोड़ 80 लाख डॉलर का सौदा हासिल करने के लिए एम्ब्राएर द्वारा कथित रूप से कमीशन दिए जाने से जुड़ा है। ऐसा संदेह और आरोप है कि इस सौदे के लिए रिश्वत दी गई थी।

ईडी ने एक बयान में कहा कि उसकी जांच में पाया गया है कि ‘‘इम्ब्राएर एसए ब्राजील ने भारतीय वायु सेना को विमानों की आपूर्ति के लिए 21 करोड़ डॉलर का सौदा हासिल किया और यह करार अपने हक में कराने के लिए विपिन खन्ना नामक बिचौलिए को 57 लाख 60 हजार डॉलर का कमीशन दिया।’’

एजेंसी ने इस मामले में अब तक 16.29 करोड़ रुपए की सम्पत्ति जब्त की है।

ईडी ने ब्राजील की एम्ब्राएर एसए, रक्षा मंत्रालय के अज्ञात अधिकारियों, कथित बिचौलिए खन्ना, इंटरडेव एविएशन सर्विसेस और अन्य के खिलाफ दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी के अध्ययन के बाद पीएमएलए के तहत आपराधिक शिकायत दर्ज की थी।

जब यह सौदा हुआ था, उस समय केंद्र में संप्रग की सरकार थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह